हरिद्वार – हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में जंगली हाथी घुस आने की घटना के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों ने धरातल पर उतर कर कसरत शुरू कर दी है। मंगलवार को वन विभाग के मुखिया राजीव भरतरी ने हरिद्वार पहुंचकर अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया और कई जगह गांवों में जाकर भी पीसीसीएफ ने ग्रामीणों से बातचीत की।

कुंभ मेले में हाथी की आवाजाही रोकने के लिए पिछले डेढ़ साल से वन प्रभाग की ओर से काम किया जा रहा था। इसमें सोलर फेंसिंग, सुरक्षा दीवार, सुरक्षा खाई, आठ चौकी समेत 65 लोगों को अस्थाई तौर पर तैनात किया गया है। निरीक्षण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने बताया कि जंगली जानवरों को मेला क्षेत्र में जाने से रोकने के लिए डिवीजन और रेंज लेवल पर कई नई टीमें तैनात की जा रही है।

निरीक्षण करने वाले अधिकारियों में मुख्य वन संरक्षक पी के पात्रो, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह उप वन संरक्षक नीरज कुमार और उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व पुनीत तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *