देहरादून – मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को विभागों की ज़िमेदारी सौंप दी है। हालांकि त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे मंत्रियों के विभागों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है, त्रिवेंद्र सरकार में शहरी विकास आवास की ज़िमेदारी संभाल रहे मदन कौशिक को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की ज़िमेदारी दी है। तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ मंत्री बने बंशीधर भगत को शहरी विकास आवास की ज़िमेदारी सौपी गई है।
देखिये किसको क्या ज़िमेदारी –
तीरथ सिंह रावत – मुख्यमंत्री
गोपन (मंत्रिपरिषद) कार्मिक एवम अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन विषयक कार्य, सतर्कता, सुराज, भरस्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवम होमगार्ड एवम अर्द्ध सैनिक कल्याण, वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवम निबंधन, राज्य संपति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा एवम वैकल्पिक ऊर्जा, औधोगिक विकास, खनन
बंशीधर भगत – विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति स्वम उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी
सतपाल महाराज – सिंचाई,बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन, संस्कृति एम धर्मस्य
डॉ हरक सिंह रावत – वन पर्यावरण संरक्षण एवम जलवायु परिवर्तन, श्रमकौशल विकास एवम सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा
बिशन सिंह चुफाल – पेयजल, वर्षा, जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना
यशपाल आर्य – परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन
अरविंद पांडेय – विद्यालयी शिक्षा (बेसिक/माध्यमिक), खेल, युवा कल्यान, पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा
सुबोध उनियाल – कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवम कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवम फलउद्योग, रेशम विकास, जैव प्रोधोगिकी
गणेश जोशी – सैनिक कल्याण, अधोगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवम मध्यम उद्यम, खादी एवम ग्रामोद्योग
राज्यमंत्री (स्वत्रंत प्रभार) –
डॉ धन सिंह रावत – सहकारिता प्रोटोकॉल, उच्च शिक्ष, आपदा प्रबंधन एवम पुनर्वास
श्रीमती रेखा आर्य – महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास
पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन
यतीश्वरानंद – भाषा, पुर्नगठन, गन्ना विकास एवम चीनी उधोग

