हरिद्वार – रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में संगठन का विस्तार करते हुए पंतदीप पार्किंग के लघु व्यापारियों को संगठित कर पंतदीप लघु व्यापार एसो. की इकाई का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से इकाई अध्यक्ष राजकुमार एंथनी, महामंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशन पाल, उपाध्यक्ष प्रिंस साहू, मंत्री पृथ्वीराज, मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, सदस्य मांगे राम, जीवन कुमार, मिथुन सिंह, राजेश अग्रवाल, रवि कुमार, हरिकृष्ण, वीरेंद्र चौहान, वीर सिंह, सोनू चौहान, आदित्य, गणेश, मोनू आदि को चुना गया, साथ ही संरक्षक बबली कुमार सक्सेना, सतीश प्रजापति, हंसराज अरोड़ा को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *