हरिद्वार – राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हरिद्वार पहुंच कर कुम्भ में स्नान के लिये महिला घाट का निरीक्षण किया। ज्योति साह ने कुम्भ में पहुंची माताओं और बहनों से मास्क लगाने का अनुरोध किया और कोविड से बचाव के सभी निर्देषों का पालन करने का आग्रह भी किया।
सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को निर्देशित किया कि कुम्भ में शीघ्रता से महिलाओं को निःशुल्क मास्क वितरित करें। उन्होंने स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महिला स्नान कक्ष के पास जैविक अजैविक कूड़ेदान लगाने के लिए बाल विकास विभाग हरिद्वार को निर्देश दिया। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हरिद्वार पहुँचने पर बाल विकास विभाग की बैठक भी ली। ज्योति साह ने विभाग से वन स्टॉप सैंटर, नारी निकेतन और बाल किशोरी ग्रह की जानकारी ली।

अधिकारियों से हरिद्वार में बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी ली और अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 4 फरवरी को निर्भया फंड से एक पीड़िता बच्ची को 3 लाख रुपए भी दिए गए। ज्योति साह ने कुम्भ में भी जागरूकता शिविर चलाने की बात अधिकारियों से कही। महिला अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से पूछा गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी है तो खुल कर बतायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *