हरिद्वार – उत्तराखंड महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के जीन्स वाले बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को महिलाओं की जीन्स दिख रही है विकास कार्य नही दिख रहे है। उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरा होने पर हरिद्वार में महिला काँग्रेस की कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने आरोप भी लगाया कि चार साल में बीजेपी सरकार ने कोई विकास कार्य नही किये। उन्होंने कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार युवाओ को रोजगार देने, बढ़ती महंगाई को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। डबल इंजन की सरकार को उत्तराखंड की जनता ने 57 विधायक दिए लेकिन फिर भी इन्हें एक सांसद को अपना मुख्यमंत्री बनाना पड़ा। मुख्यमंत्री बदलने से कुछ नही होता जनता को विकास चाहिए जो ये सरकार नही दे पा रही है। इनके पहले सीएम ने भरी सभा में एक महिला टीचर का अपमान किया था और अब दूसरे सीएम महिलाओं के कपड़ों को लेकर ताना कसी कर रहे हैं उन्होंने साफ तौर से कहा कि इस सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है, 2022 का चुनाव निकट है और इस चुनाव में कांग्रेस और राज्य की जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।
पुतला दहन करने वालो में जिलाध्यक्ष विमला पांडे, गार्गी राय महामंत्री, सुषमा सहगल, नीलम पांडे जिला उपाध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेत्री शामिल रही।

