देहरादून – उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया को दिए बयान में रेखा आर्य ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया उनका ये फैसला स्वागत योग्य फैसला था। लेकिन उन्होंने गैरसैंण को अलग कमिश्नरी बनाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। अल्मोड़ा को गैरसेंण कमिश्नरी में शामिल किया जाना भी जन भावनाओं के खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत की तारीफ की ओर कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस कमिश्नरी को लेकर जो कमेटी बनाई है उसका वह स्वागत करती है। रेखा आर्य ने कहा उन्हें विश्वास है कि कमेटी गैरसेंण के विषय में अपनी रिपोर्ट सौंपी और सीएम तीरथ सिंह रावत इस पर उचित फैसला लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का अपना अलग अस्तित्व है, वह नैनीताल के साथ ही ठीक है। लेकिन नई कमिश्नरी में अल्मोड़ा को शामिल करना जन भावनाओं के विपरीत है।
गौरतलब है कि सीएम पद से हटते ही त्रिवेंद्र सिंह रावत को कई विरोधों का सामना करना पड़ रहा है नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी उनके कई फैसलों को पलटा है जिसमें हरिद्वार कुम्भ मेले की व्यवस्था में परिवर्तन सबसे मुख्य फैसला है।

