हरिद्वार – कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत को अपने पुत्र वधू कि दहेज के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है की पुलिस ने 2 दिन पूर्व ही पूनम भगत के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। लगातार पुलिस के ऊपर पूनम भगत को गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ रहा था।

इससे पहले काँग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम भगत और उसके बेटे पर हरिद्वार पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पूनम भगत पर उनकी ही पुत्रवधू पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। हत्या का केस दर्ज होने बाद से ही पूनम भगत और उसका बेटा फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।


24 फरवरी को पूनम भगत की पुत्रवधू याशिका गौतम ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद याशिका के घरवालों ने जमकर हंगामा किया। याशिका के पिता की तरफ से पूनम भगत और उसके दोनों बेटों शिवम, सौभाग्य कार्तिक इन सभी लोगो पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में शिवम भगत को उसी वक्त घर से गिरफ्तार कर किया था। लेकिन कांग्रेस नेत्री व उसका बेटा अभी तक फरार चल रहे थे। वही इन मामले के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस ने पूनम भगत से किनारा कर लिया था और उसे प्रदेश सचिव के पद से हटाकर पार्टी से बर्खास्त भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *