देहरादून – कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर हमला किया है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की सोच की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मोदी की तुलना भगवान राम से करने पर भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को आड़े हांथों लिया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भर्ष्टाचार के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश अब तक नहीं किये हैं। वहीं कांग्रेस ने सत्ता में बैठे लोगों पर भी भ्रस्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा गैरसैण मंडल पर पुनः विचार करते हुए सरकार क्या को खत्म करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जीन्स वाले बयान पर कार्यकर्ताओं ने सड़को पर उत्तर कर भी अपना विरोध दर्ज कराया है। यूथ कांग्रेस ने सचिवालय तक कूच करते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया है। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले कार्यकर्ताओं को रोका दिया, जिसके बाद तीखी नोकझोक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *