हरिद्वार – देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से महाकुंभ मेले के दौरान शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा की स्थापना समारोह का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में किया गया।
इस मौके पर मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कार्यक्रम में ध्वजा स्थापना के लिए वैदिक रीति रिवाज से कलश पूजन अर्चन किया।
आयोजन के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में सभी देवता 25 अप्रैल को गंगा स्नान के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए बजट की घोषणा कैबिनेट से कराने का उनका प्रयास रहेगा। गंगा स्नान को आने वाली देव डोलियों का स्वागत और भव्य अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से सभी वैक्टीरिया, वायरस समाप्त हो जाते हैं, यह विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में देवडोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से पूरे मानवमात्र का कल्याण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *