हरिद्वार – उत्तराखंड स्थित गंगोत्री धाम के रावत शिवप्रकाश हरिद्वार पहुँचे जहाँ उन्होंने देवस्थानम बोर्ड के पुनर्विचार करने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि महाराज को शुभकामनाएं दी और कहा कि हरिद्वार में पवित्र महाकुंभ मेले की शुरुआत हो गई है। कैलाश आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में दिव्य भव्य कुम्भ होगा और वो आशा करते है कि कैलाशानंद गिरि महाराज को आचार्य महामंडलेश्वर पद की जो बड़ी जिम्मेदारी मिली है पूरी निष्ठा से उसका वह निर्वहन करेंगे और सनातन धर्म और संस्कृति के कल्याण के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

वही उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँग की है अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वास्तुशास्त्र के अनुसार निर्माण कराने की माँग की है। उनका कहना है कि राम मंदिर का दिव्य भव्य निर्माण हो। राम मंदिर के साथ जनभावनाएं जुड़ी है इसलिए मंदिर बनाने के लिए धर्म ग्रंथो के अनुसार विधि विधान का पालन करना चाहिए।

रावल शिव प्रकाश ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधा और कहा कि धर्म और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने वालों का अंजाम बुरा होता है। जिस प्रकार प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने पर कोरोना नामक वैश्विक महामारी मिली है उसी प्रकार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवस्थानम बोर्ड का गठन करके धर्म के साथ छेड़छाड़ की। धर्म के साथ छेड़छाड़ का परिणाम है कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *