हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ तैयारियों के बीच आज उस समय बड़ा घटनाक्रम होते-होते बच गया जब कुंभ मेले में आवंटित जमीन पर कब्जे को लेकर नागा और वैरागी संत आमने-सामने आ गए। गुस्साए नागा संतो ने दिगंबर अखाड़े के प्रमुख श्री महंत धर्मदास का घेराव कर दिया। मौके पर पहुंचे मेला प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
दरअसल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश के बाद यहां के बैरागी कैंप क्षेत्र में बैरागी अखाड़ों को जमीन आवंटित की जा रही है। इसी क्रम में यहां बैरागी कैंप में दिगंबर अखाड़े की जमीन की पैमाइश की जा रही थी कि तभी दिगंबर अखाड़े को आवंटित की गई जमीन के बगल में लगे निरंजनी अखाड़े के नागा सन्यासी भड़क उठे। नागा सन्यासियों के अनुसार उन्हें इस जगह पर पहले ही भूमि आवंटित की जा चुकी है। ऐसे में उनकी आवंटित भूमि पर अब कुंभ मेला प्रशासन बैरागी अखाड़ों के साथ कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। नागा सन्यासियों ने कहा कि अपने इस समस्या से वे अखाड़ों के वरिष्ठ संतो को अवगत कराएंगे। इस दौरान वैरागी और नागा संतो में जमकर झड़प हुई। मौके पर पहुंचे मेरा प्रशासन के आला अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। श्री महंत धर्मदास के अनुसार को मिलने में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। वही। मेंल प्रशासन ने मामले पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *