हरिद्वार – चार साल पहले सिडकुल स्थित सत्यम ऑटो कंपनी ने बिना किसी कारण से लगभग 300 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था। जिसके विरोध में निष्कासित सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठे है। इस धरने को लगातार लोगो का समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली की जंगपुरा से विधायक एवम केंद्रीय पर्वेक्षक प्रवीण कुमार ने भी कर्मचारियों के अनशनस्थल पर पहुँचकर अपना समर्थन दिया और कंपनी प्रबंधन से जल्द से जल्द बहाली की मांग की।

विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि 2017 में कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना कोई नोटिस और सूचना दिए कर्मचारियों का निष्कासन न्यायसंगत नही है। इससे लगभग 300 परिवारों पर रोजी रोटी और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले 3 दिनों से श्रमिक अनशन पर बैठे है। आम आदमी पार्टी इन श्रमिको की जायज मांग को लेकर अपना समर्थन देती है और इनकी जल्द बहाली की मांग करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से हर संभव मदद का भरोसा देती है। यदि समय रहते प्रसाशन ने इनकी मांगो पर त्वरित कार्यवाही नही की तो आम आदमी पार्टी श्रमिक हित को लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओ0 पी0 मिश्रा, प्रदेश सहसचिव, मनोज द्विवेदी सहित कई आप कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *