देहरादून – पूर्व सीएम लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर दिखाई दे रहे। जीन्स हो या महंगाई हर मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं। लेकिन इस बार हरीश रावत ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए बागी विधायकों की चुटकी ली है। हरीश रावत ने बागी विधायकों को अलटू पलटू राम की संज्ञा दी है। सोशल मीडिया (फेसबुक) पर हरीश रावत ने लिखा है कि –
लोग मुझसे बार-बार पूछते हैं कि टीएसआर 1 और टीएसआर 2 की सरकार में क्या अंतर है। व्यक्तियों के काम करने और व्यक्तित्व में थोड़ा अंतर तो होता ही है। लेकिन एक अंतर जो मुझको साफ-साफ दिखाई दिया है। टीएसआर 1 की सरकार में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हावी थे और टीएसआर 2 की सरकार में अभी तक अल्टू पल्टू राम हावी दिखाई दे रहे हैं। जिनको आप संसदीय व न्यायिक भाषा में दल बदलू भी कह सकते हैं।

