हरिद्वार – राज्यसभा सांसद बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार महाकुंभ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया। अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा लेकिन सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का भी इसमें पूर्णतया पालन कराया जाएगा। वही 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अनिल बलूनी ने कहा कि 2022 में भी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, त्रिवेंद्र सरकार ने भी बेहतर विकास कार्य उत्तराखंड में कराए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस एक साल में भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार बेहतर काम करेगी और विकास के मुद्दे पर उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।
वही बंगाल और असम चुनाव में भी अनिल बलूनी ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *