हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद दुआओ का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले धर्मनगरी हरिद्वार में साधु संतों ने सीएम तीरथ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि उन्होंने मनसा देवी, चंडी देवी, माया देवी और दक्षेश्वर महादेव से कामना की है कि सीएम तीरथ जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौटे। उन्होंने कहा सीएम स्वस्थ होंगे तभी हरिद्वार महाकुंभ दिव्य भव्य होगा। वही निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि कुम्भ मेले के समय मुख्यमंत्री को कोरोना होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। वो माँ गँगा से कामना करते है कि वो जल्द स्वस्थ हो और जल्द ही कुम्भ के बचे हुए कार्यों को पूरा कराएँ।

