हरिद्वार – आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की शुरुआत कर दी गई है। रानीपुर के रावली महदूद के ऑटोस्टेण्ड से चलने वाले ऑटो यूनियन ने आम आदमी पार्टी के कार्यो को लेकर अपना पूर्ण समर्थन दिया और 50 ऑटो रिक्शा में पार्टी के बैनर पोस्टर लगा कर उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की शुरुआत की। उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुवात रानीपुर विधानसभा से की गई।
दिल्ली से आप पार्टी के विधायक प्रवीण कुमार ने फ्लैग ऑफ कर इन ऑटो रिक्शा को रवाना किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी मिश्रा ने कहा इसी तरह का कैम्पैन पार्टी पूरे प्रदेश मे चलाएगी जिसके सन्दर्भ मे पार्टी की ऑटो टैक्सी विंग सभी चालको के सम्पर्क मे है। ज्वाइंट सेक्रेटरी मनोज द्विवेदी ने कहा पार्टी की ताकत आम आदमी है, जिसमे रिक्शा चालक से लेकर औटो टैक्सी ड्राईवर, दिहारी मजदूर हर वर्ग का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। ये साथी सिर्फ औटो ड्राईवर ही नही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। जिला संघटन मंत्री नवीन मारिया ने कहा चाहे किसान हो या जवान, व्यापारी हो या मजदूर भाजपा सरकर ने सभी वर्गों का शोषण किया है। 2022 के चुनाव मे सब हिसाब बराबर किया जायेगा। इस अवसर पर औटो यूनियन के प्रधान व पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर अपने 50 औटो चालको के साथ उपस्थित रहे।

