नई दिल्ली – दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले शिक्षण संस्थाओं को एजुकेशन कांक्लेव एंड न्यू एजुकेशन पॉलिसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दिल्ली के कनॉट प्लेस के पार्क होटल में उड़ान संस्था द्वारा आयोजित किया। देश के कई शिक्षण संस्थानों को इस कार्यक्रम में सम्मान मिला। वहीं इस कार्यक्रम में “द आर्यन एकेडमी” की प्रधानाचार्य डॉ शालिनी को एजुकेशन एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, एनसीईआरटी के डायरेक्टर डॉ श्रीधर श्रीवास्तव एवं एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्ष कुमार मौजूद रहे।


‘द आर्यन एकेडमी’ सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार की प्रधानाचार्य डॉक्टर शालिनी ने कहा कि इस अवार्ड के मिलने से मुझ में और अधिक शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का हौसला मिला है साथ ही मैं इस अवार्ड प्रदान करने वाली संस्थान को धन्यवाद देती हूं, डॉक्टर शालिनी ने कहा हमारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बिना कोई भेदभाव के बच्चों का भविष्य का निर्माण कर रहा है और उनके बेहतर भविष्य के लिए आधुनिक शिक्षा दे रहा है, इसी का नतीजा है स्कूल को अनेक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, उन्होंने कहा की यह सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि इस अवार्ड प्रोग्राम में प्रधानाचार्य को उनके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान को देखते हुए स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *