हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ का रंग चढ़ने लगा है। अखाड़ों के शिविर के साथ ही शंकराचार्य नगर में दो पीठों की धर्मध्वजा स्थापित हो गई है। चंडी टापू पर पूरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की धर्मध्वजा की स्थापना की गई। कुम्भ मेलाधिकारी दीपक के साथ ही कई साधु संतों ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया और धर्मध्वजा स्थापित की। इस दौरान निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिष्य अतुल्य चेतन ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि 9 अपैल को शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज हरिद्वार पहुंचेंगे। शंकराचार्य नगर में देश विदेश से उनके अनुयायी यहाँ उनके प्रवचनों को सुनेंगे। इस दौरान राष्ट्र रक्षा के साथ ही संतुलित हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प भी लिया जाएगा।
वही कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि शंकराचार्य नगर की स्थापना के साथ कुम्भ मेले के सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे और मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *