हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना उन्होंने खुद ट्विटर के माध्यम से दी। इस घटना के बाद से ही राजनैतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। हरीश रावत बीते कई दिनों से पार्टी व निजी कार्यक्रमो में लगातार व्यस्त थे। वहीं उनके साथ ही परिवार के अन्य चार सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकले है। हरीश रावत ने कहा कि पहले वे कोरोना टेस्ट नही कराना चाहते थे, मगर परिवार में अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले जिसके बाद उन्होंने भी यह टेस्ट करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगो से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

