दिल्ली – देश मे कोविड-19 वायरस मरीजों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। फरवरी माह में कोरोना की रफ्तार कई गुना तेज़ी से बढ़ रहा है। करना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत बिहार, ओडिशा, एमपी, गुजरात ने होली के लिए अपने राज्यों में कोरोना गाइडलाइंस जानिए किया है, तो वहीं कई राज्‍यों ने सार्वजनिक स्‍थानों पर होली न मनाने की अपील की है। कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच कई राज्यों की सरकारें अब शक्ति के मूड में हैं, देश मे कोविड के आंकड़े जिस तरह से लगातार बढ़ रहे हैं उसको धयान में रखते होली का तयोहार लोगों को घरों के भीतर ही मनानी पड़ेगी। कई राज्‍यों ने अपने यहां सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दी है। दिल्‍ली सरकार ने होली के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। बिहार में होली पर सार्वजनिक मिलन समारोह नहीं करने को कहा गया तो वहीं मध्‍य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वह घर में ही होली मनाएं। उत्तराखंड सरकार भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर है, हरिद्वार में कुंभ का आयोजन चल रहा है, ऐसे में सरकार ऐसा कोई रिस्क नहीं उठाना चाहेगी जिससे आने वाले समय में हालात नियंत्रण से बाहर हो जाये। अब देखना सरकार की सख्ती और कोविड के तमाम गईडलाईनों के बीच लोग कितने सतर्क होते हैं, क्योंकि लोगों के समर्थन के बिना कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को नियंत्रित करना नामुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *