हरिद्वार – गुरुवार को पूरे दिन हरिद्वार में मंत्रियों का तांता लगा रहा। हरिद्वार में कई मंत्रियों ने डेरा जमाया। उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार पहुँची जहाँ उन्होंने जूना अखाड़े में हवन यज्ञ कर सीएम तीरथ सिंह रावत समेत पूरे उत्तराखंड के लोगो के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत भी हरिद्वार पहुँचे। बंशीधर भगत ने हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों की बैठक ली। उसके बाद बंशीधर भगत ने निरंजनी अखाड़े पहुँच साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया।
यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी भी हरिद्वार पहुँचे। वो भी निरंजनी अखाड़े पहुँचे और संतो का आशीर्वाद लिया।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी हरिद्वार के निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया। उससे पहले गणेश जोशी ने पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भी मुलाकात की।
वही राज्यमंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने भी हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *