हरिद्वार – श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सुदर्शन न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सुरेश चव्हाण के साथ कई धार्मिक और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा भी की। पंडित अधीर कौशिक ने सुदर्शन परिसर का भ्रमण किया। वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि सुदर्शन एकमात्र ऐसा चैनल है जो बेबाकी के साथ राष्ट्रहित के मुद्दों को विश्व पटल पर रखता है। सुदर्शन परिसर में बनी गौ माता, भारत माता, वीर शिवाजी और विवेकानंद सहित हमारे आराध्य राष्ट्र भक्तों की यह प्रतिमा इस बात का प्रतीक है कि वास्तव में सुदर्शन न्यूज़ राष्ट्र से ओतप्रोत चैनल है जो आज भी समाज के अंदर राष्ट्र प्रेम की अलख जगा रहा है। हमारे वीर बलिदानीयों के सपनों का भारत बनाने के निर्माण में बहुत अहम भूमिका निभा रहा है। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा इस पुनीत कार्य के लिए तहे दिल से सुदर्शन परिवार का आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *