हरिद्वार – गँगा की निर्मलता और अविरलता के लिए अनशन कर रहे मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद का अनशन जारी है। उनके अनशन को लगभग एक महीना बीत गया है। आज से उन्हें उग्र अनशन शुरू कर दिया। आज से स्वामी शिवानंद केवल दो गिलास पानी ले लेंगे।
प्रेस वार्ता कर स्वामी शिवानंद ने निरंजनी अखाड़े पर सवाल खड़े किए। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने के निर्णय पर स्वामी शिवानंद ने कहा कि किसी गृहस्थ व्यक्ति को महामंडलेश्वर बनाना सन्यास परंपरा में दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने मांग की है कि निरंजनी अखाड़ा को तत्काल बैन किया जाए।
स्वामी शिवानंद ने कहा कि पहले तो अपनी जमीनों पर फ्लैट बनाकर लोगों को बेच दिया और अब गृहस्थ लोगों को अपने अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने का घोर पाप कर रहे हैं। किसी भी गृहस्थ को महामंडलेश्वर बनाना किसी भी सन्यास परंपरा में सही नही है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि यदि किसी भी गृहस्थ को निरंजनी अखाड़ा महामंडलेश्वर बनाता है तो वह इसके खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे और निरंजनी अखाड़े को बेन कराने का काम करेंगे।

