हरिद्वार – हरिद्वार रुड़की हाईवे स्थित ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन के साथ ही छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कोरोना गार्डन लाइन का पूर्णता पालन किया गया। सभी लोगों को मास्क बांटे गए और सैनिटाइजेशन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष मुनीष सैनी और उनके पिता बलवीर सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान फूलों की वर्षा की गई और मिठाई भी बांटी गई। बलवीर सैनी द्वारा विस्तार से बताया गया कि होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। होली के त्योहार के अवसर पर सभी के बेहतर स्वास्थ्य और देश में फैली कोरोना महामारी से मुक्ति का संकल्प भी लिया गया। संस्थान की सचिव विभा सैनी द्वारा सभी अध्यापकों और कर्मचारियों को होली के त्यौहार की महत्ता की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के एचआर एडमिन परिजात पांडे द्वारा संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में डीएमएस नरेंद्र कौर, डॉक्टर शैलेंद्र यादव, पंचकर्म विभाग अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, डॉ शिवानी, डॉ नेहा, परीक्षा नियंत्रक विवेक गोस्वामी, सौरभ कुमार, पॉलिटेक्निक विभाग के मनीष पाल और सहयोगी कर्मचारी रमेश शर्मा, श्वेता शर्मा, खुशबू शर्मा, करण पाल सैनी, छोटे लाल वर्मा और रणजीत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *