हरिद्वार – हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में सोमवार की रात भीषण आग लग गयी। आग ने कुछ ही पल में जंगल के काफी हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। घटना शायमपुर रेंज के पीली मिलान की है। यंहा स्थित कम्पार्टमेंट संख्या तीन की पहाड़ी पर यह आग लगी थी। तेज हवाओं व पहाड़ी होने के चलते वनकर्मियों को इस आग को काबू करने में कड़ी मसशकत करनी पड़ी।
श्यामपुर में आग लगने के बाद से राजाजी के वनकर्मी भी अलर्ट मोड़ में आ गए थे। श्यामपुर रेंज का यह भाग राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला व रवासन रेंज से सटा हुआ है। सघन वन क्षेत्र होने व तेज हवाओं के कारण यह आग कंही भी फैल सकती थीI इसको देखते हुए पार्क के वन कर्मी भी मौके पर नजर बनाए रहे।
वन विभाग और राजाजी पार्क के लिए गर्मियों के महीनें काफी चुनौती पूर्ण रहता है। आग लगने की घटनाएं इन दिनों बढ़ जाती है, जिसका सीधा नुकसान वन संपदा और यहां रहने वाले जंगली जानवरों को उठाना पड़ता है। हालाकिं हर वार वन विभाग के अधिकारी यह दावा करते हैं कि उनकी आग से निपटने की तैयारी पुख़्ता है लेकिन आग लगने के बाद वह तैयारियां धरातल पर कम दिखती हैं, अब देखना होगा वन विभाग और राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारी आगे कैसे वन संपदा और वन जीवों के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करते हैं।

