हरिद्वार – रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थित एक घर मे गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग की लपटें उठने लगी और इस आग की चपेट में आने से एक बच्ची झुलस गई जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग की लपटों को देखते ही पूरे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग लगने से कमरे में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों द्वारा रेत और पानी से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि सिलिंडर में ब्लास्ट नही हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

अग्निशमन यूनिट मायापुर के एफएसओ शिशुपाल नेगी का कहना है की सिटी कंट्रोल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर अग्निशमन यूनिट मायापुर की तीन गाड़ियां मौके पहुँची परंतु अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *