देहरादून – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में सल्ट उपचुनाव में काँग्रेस प्रत्याशी गँगा पंचोली ने अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रीतम सिंह ने गँगा पंचोली का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान काँग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे।
वही सल्ट उपचुनाव में काँग्रेस सोनिया गांधी समेत 30 बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप चुनाव में उतारेगी। कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव से पहले। हर हाल में यह उपचुनाव जितना चाहती है। इसलिए पार्टी ने इस चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सोनिया गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत उत्तराखंड से हरीश रावत और प्रीतम सिंह समेत कई बड़े नेता एकजुट होकर बीजेपी को शिकस्त देने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से सभी 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार हो गई है।

