हरिद्वार – ऋषिकेश स्थित ताज होटल और हरिपुर कलां के गीता कुटीर आश्रम में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिलने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। आपको बता दे कि ये होटल और आश्रम दोनो ही कुम्भ मेला क्षेत्र में आते है.. इसलिए हरिद्वार महाकुंभ पर भी कोरोना संकट मंडराने लगा है।
दोनो की जगहों को कंटेन्मेंट जोन में शामिल कर सील कर दिया गया है। हालाँकि कुम्भ मेला स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतने की बात तो जरूर कही है लेकिन अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। कुम्भ स्वास्थ्य मेलाधिकारी डॉ अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। 12 अप्रैल के शाही स्नान से पहले श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। जिन श्रद्धालुओं में बीमारी के संदिग्ध लक्षण है उनकी स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उनका टेस्ट जरूर कराया जाएगा। वही उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन कराने की बात कही है।
गौरतलब है कि ऋषिकेश के ताज होटल में 76 तो गीता कुटीर आश्रम में 32 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले है। इन 32 मरीजों में ज्यादातर आश्रम में पढ़ने वाले छात्र और कर्मचारी शामिल है।

