आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

हरिद्वार – किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की सोशल मीडिया कई तस्वीरें वायरल हो रही है। इन फोटोज पर लोग तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे है। वायरल हो रही फोटोस पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वायरल होने पर कहा है कि जिसको उनकी जिंदगी के बारे में जानना है वो उनकी किताब को पढ़कर सब कुछ जान सकता है। उनकी किताब का नाम है “मी हिजड़ा मी लक्ष्मी” और दूसरी किताब है “रेड लिपस्टिक मैन इन माय लाइफ” ये दोनों किताबे उनकी जिंदगी से जुड़ी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके जीवन से जुड़े सभी पुराने फोटो इंटरनेट पर मौजूद हैं, उन्होंने कभी इन फोटोज को मिटाने की कोशिश नहीं की। वह भी सत्य था और यह भी सत्य है और आगे की जिंदगी भी सत्य रहेगी। कहा कि हम अपना पहले का इतिहास मिटा कर नया इतिहास लिखना चाहते हैं तो समाज को अपना दृष्टिकोण बदल लेना चाहिए। किन्नरों के लिए एक नई जिंदगी की आस में एक नया रास्ता निकालना चाहिए। सत्य सनातन धर्म में किन्नर अखाड़ा धर्मध्वजा को लेकर आगे बढ़ना चाहता है अपने समाज के लोगो को मुख्य धारा में लाना चाहता है फिर कौन उन्हें क्या कहता है इससे उन्हें फर्क नही पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *