आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने नीलधारा टापू पर खोया पाया केंद्र का किया उद्घाटन

हरिद्वार – इस बार हरिद्वार कुम्भ मेले में भीड़ प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कुम्भ मेले में अब अपनो से अपने नही बिछड़ेंगे, इसके लिए कुम्भ मेला पुलिस ने 25 थानों में खोया पाया केंद्र बनाये है। इससे अलग विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के सीएसआर फण्ड से 8 कंप्यूटराइज्ड खोया पाया केंद्र बनाए गए है। आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने नीलधारा टापू पर खोया पाया केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि शाही स्नान के दौरान भीड़ का दबाव बढ़ जाता है, भीड़ में कोई अपनो से न बिछड़े इसके लिए उनके द्वारा बनाये गए ये 31 खोया पाया केंद्र बहुत सहायक होंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसके अलावा उनकी इसी से सम्बंधित सीसीटीएनएस व्यवस्था है जो पूरे उत्तराखंड और देश मे चल रही है। ये सेंटर भी उसी से संबंधित रहेंगें। उनके पुलिसकर्मि भी चलते फिरते खोया पाया केंद्र के रूप में काम करेंगे। एक विशेष एप के जरिए खोये हुए व्यक्ति की सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें परिजनों से मिलाने में भी मदद करेंगे। प्राइवेट कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड से दिए गए इन खोया पाया केंद्रों में खोए हुए व्यक्ति के लिए खाने पीने और रहने की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *