हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले में व्यवस्थाओं से नाराज वैरागी संतो ने वार्ता के लिए पहुंचे अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह के साथ कि मारपीट। हरवीर सिंह बैरागी कैंप क्षेत्र में निर्मोही अखाड़े पहुंचे थे, बताया जा रहा है कि अपर मेलाधिकारी नाराज बैरागी अखाड़ों के निर्मोही आणि अखाड़े में संतो को मनाने पहुंचे थे। अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह की निर्मोही अखाड़े में संतों से वार्ता चल रही थी कि तभी किसी बात पर संतो ने अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ा और मौके पर मौजूद निर्मोही अखाड़े के कुछ संत उग्र हो उठे और उन्होंने हरवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर अपर मेला अधिकारी के गनर ने हरवीर सिंह को बचाने की कोशिश की लेकिन संतों की भीड़ के आगे उसकी एक ना चली। अपर मेलाधिकारी की पिटाई की खबर पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बैरागी कैंप में मौजूद निर्मोही अखाड़े में बड़ी संख्या में मेला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर मेला आईजी संजय गुंज्याल भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती कर दी गई है। फिलहाल जहां संत अव्यवस्था को लेकर नाराज हैं। वही अपर मेलाधिकारी के साथ हुई इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। मौके पर पहुंचे मेल आईजी संजय गुंज्याल ने संतो से वार्ता की। घटना के बाद से कुंभ मेला क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हालांकि महंत राजेन्द्र दास, अध्यक्ष, निर्मोही अखाड़े ने कहा कि अव्यवस्था को लेकर साधु नाराज जरूर हैं, लेकिन मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है। छोटी मोटी बातें मेले में होती रहती है। वहीं पूरे मामले पर अखाड़ा परिषद ने कड़ी निंदा करते हुए घटना निंदनीय बताया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि परिषद के सभी अखाड़े के एक-एक सदस्य को मिलाकर कमेटी बना दी गई है। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *