हरिद्वार – शासन प्रशासन के लिए कोरोना काल मे कुम्भ पर्व की शुरुआत से ही इसे सकुशल संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। शाही स्नान नजदीक आते है कुंभ मेले पर लगातार कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। कुंभ मेला क्षेत्र मे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चार दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 पहुंच गई है। शनिवार को हरिद्वार स्थित कृष्ण आश्रम में 7 साधु संत के साथ ही गणेशपुरम कॉलोनी में एक ही परिवार के 14 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसको देखते हुए गणेश पुरम कॉलोनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया। वही साधु संतों को आश्रम में ही आइसोलेट कर दिया है।

कुंभ मेला क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया की कनखल स्थित कृष्ण आश्रम में साथ साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साधुओं को आश्रम में ही होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर पूरी नजर रख रही है। साथ ही कहा कि कुंभ मेले में श्रद्धालु और साधु संत हरिद्वार आ रहे हैं। बॉर्डर पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग की जा रही है मगर उसके बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह बहुत ही चिंता का विषय है। इसको देखते हुए उनके द्वारा कई टीमें बनाई गई है साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कोई भी कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके उन्हें सूचना दे सकता है, उनकी टीम तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। गणेश पुरम कॉलोनी में भी 14 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं उस पूरी कॉलोनी को ही सील किया गया है। कुंभ मेले में साधु संत पूरे देश से हरिद्वार आ रहे हैं इस कारण खतरा कुंभ मेले पर मंडरा रहा है और यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती भी है। उन्हें आदेश भी प्राप्त हुए हैं अखाड़ों में साधु संतों की आरटी पीसीआर टेस्टिंग की जाएगी। अभी तक हरिद्वार में 300 से ऊपर कोरोना के पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *