हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। नाबालिक के परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को ज्वालापुर की वाल्मीकि बस्ती से गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को एक तहरीर प्राप्त हुई थी जिसमें एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद धमकाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया उसे पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

