हरिद्वार – बैरागी कैंप में एक बार फिर भीषण आग लग गई है। आग लगने से कई झोपड़िया जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग को बुझाने को बुझाने का प्रयास कर रही है। आग लगने से काफी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इस घटना में हताहत नहीं हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुंभ क्षेत्र में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

