देहरादून – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में कुम्भ चल रहा है जिसके मद्देनज़र हज़ारों लोग दूसरे प्रदेशों से कुंभ में पहुंच रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं के साथ आम लोगो से कोविड नियमो का पालन करने की अपील की है। अशोक कुमार ने साफ तौर पर कहा कि नियमो का पालन न करने पर उत्तराखंड पुलिस अपने तरीके से पालन करवाएगी। अशोक कुमार ने कहा लोग खुद पालन करे तो ठीक है नहीं तो पुलिस को सख़्त रुख अपनाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका है ऐसे में सरकार ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिय जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है, लेकिन फिर भी कई खास और आम लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, यही वजह है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए डीजीपी ने साफ़ किया है कि सभी को नियमो का पालन करे नही तो पुलिस को सख़्ती से साथ नियमो का पालन करवाते हुए कार्रवाई करनी पड़ेगी।

