हरिद्वार – एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने से हरिद्वार कुम्भ मेले पर संकट गहरा गया है। भले ही हरिद्वार कुम्भ का आयोजन सरकार की एसओपी और हाई कोर्ट के दायरे में हो रहा है लेकिन फिर भी कोरोना के मामलों में हरिद्वार सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। महाकुंभ के चलते देशभर से श्रद्धालु और संत हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा हरिद्वार पर फिर से मंडराने लगा है। हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के अनुरोध पर हरिद्वार की केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रेम नगर आश्रम में ब्लड कैंप लगाने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य कोरोना काल मे किसी भी स्थिति में हरिद्वार के ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी को पूरा करना है।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने हरिद्वार के लोगो से ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करने की अपील भी की है। अनिता भारती का कहना है कि हरिद्वार मैं महाकुंभ पर्व का आयोजन चल रहा है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 7 अप्रैल को हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा ब्लड बैंक शिवर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रेमनगर आश्रम में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेगा। अनीता भारती द्वारा लोगों से यह भी निवेदन किया गया कि वह भारी संख्या में रक्तदान करें ताकि हरिद्वार की केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा यह मुहिम सफल हो सके और बीमार लोगो की जान को बचाया जा सके।

