हरिद्वार – हरिद्वार स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ महाविद्यालय में एयर बलून फटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति के बलून लगाने के आरोप में कंपनी पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सोमवार रात लगभग डेढ़ बजे महाविद्यालय परिसर में एयर बैलून के फटने से तीन छात्र घायल हो गए है जिनका हायर सेंटर में उपचार चल रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने एयर बैलून लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही जितने भी एयर बैलून बिना अनुमति के लग रहे है उनको भी हटाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कॉलेज के पास बने अस्थायी बस अड्डे पर लगे हॉट एयर बैलून के फटने से ऋषिकुल के तीन छात्र झुलस गए थे इनमे विनय जोशी, टिहरी, दीपक बहुगुणा, नैनीताल, ललित भट्ट, चंपावत शामिल हैं।

