मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

हरिद्वार – तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं, भगवान राम कृष्ण से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना हो या लड़कियों के फटे जीन्स पर दिया गया बयान, अपने बयानों की वजह से चौतरफा हमला झेल चुके तीरथ ने हरिद्वार में अब कुंभ को लेकर जो बयान दिया उसको लेकर अब वह विरोधियों के निशाने पर हैं। दरअसल मुख्यमंत्री कुम्भ मीडिया सेंटर में कुंभ के कार्यों के लोकार्पण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा कि कुंभ 12 साल में एक बार आता है इसलिये कुंभ भव्य और दिव्य होना चाहिए। इसी दौरान मुख्यमंत्री की जुबान फिसल गई और कुंभ लगने वाले जगहों का नाम बताते हुए बनारस में कुंभ की बात कह दी, जिसके बाद एक बार फिर वह विरोधियों के निशाने पर आ गए, विरोधी मुख्यमंत्री के कुम्भ के ज्ञान पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सवाल यहीं है कि बीजेपी ने त्रिवेंद्र को हटा कर तीरथ को प्रदेश के विकास की कमान सौपी है, 2022 में चुनाव होना है, ऐसे में मुख्यमंत्री का एक के बाद एक ऐसे बयान पार्टी के लिए भी असहज स्थिति उत्पन्न करता है।

तीरथ के सामने 2022 बड़ी चुनौती है, अब तक प्रदेश का इतिहास रहा है कि किसी भी पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता ने सत्ता दोबारा रिपीट नहीं दी है। हालांकि सच्चाई ये भी है कि 2017 से पहले 57 सीटों के साथ प्रदेश में किसी भी पार्टी ने सरकार नहीं बनाई थी। अब देखना है की क्या कांग्रेस 2022 में इतिहास को बरकरार रखते हुए सत्ता में वापसी करती है या फिर बीजेपी मोदी के सहारे प्रदेश में नया इतिहास लिखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *