हरिद्वार – हरिद्वार में कुंभ मेला पुलिस ने एक रिकॉर्ड बना कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। हजारों की संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने श्रंखला बनाकर लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए बड़े मास्क की आकृति बनाई। चंडी घाट के निकट गौरीशंकर मैदान में कुंभ मेला पुलिस की ओर से आम लोगों को कोरोना मस्क लगाने के लिए जागरूक करने के लिए यह पहल की गई। हजारों की संख्या में मास्क की इतनी बड़ी आकृति बनाने को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष समेत अन्य साधु संत भी शामिल रहे और कुंभ पुलिस के इस कदम की सराहना की। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। इसी के लिए यह प्रयास किया गया है। वही आईजी संजय गुंज्याल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि उनका यह रिकॉर्ड पहुंच जल्द ही टूटे क्योंकि रिकॉर्ड ज्यादा मायने नही रखता। मायने रखता है कि लोग कोरोना के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो।
वही अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कुंभ मेला पुलिस की इस पहल की सराहना की और उन्होंने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क, 2 गज की दूरी समेत सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की।

