हरिद्वार – हरिद्वार में महाकुंभ चल रहा है। आगामी 12,14 और 27 अप्रैल को महाकुम्भ के तीन मुख्य शाही हैं। शाही स्नान कुम्भ मेला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। शाही स्नानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुँचने की संभावना है। यही वजह है कि हरकी पौड़ी समेत अन्य गँगा घाटो पर भीड़ का ज्यादा दबाव न बढ़े इसके लिए कुम्भ आईजी संजय गुंज्याल ने एक खास रणनीति बनाई है जिसे चक्रव्यूह नाम दिया गया है।

पुलिस ने हर की पौड़ी के नजदीक रोडिबेलवाला मैदान में लकड़ी की बल्लियों से एक चक्रव्यूह बनाया गया है। पुलिस ने इस तरह के कई चक्रव्यूह बनाये हैं, इन चक्रव्यूह में से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को हर की पौड़ी पहुँचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। जब तक ये श्रद्धालु हर की पौड़ी पहुचेंगे तब तक हर की पौड़ी पर उमड़ी भीड़ को दूसरे रास्तों से बाहर निकाल दिया जाएगा। संजय गुंज्याल ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिहाज से उनके द्वारा होल्डर्स यानी चक्रव्यूह बनाये गए हैं, घाटों पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में घाटों पर श्रद्धालुओं को सीधे न भेजकर इन चक्रव्यूह में से निकाला जाएगा ताकि इन श्रद्धालुओं की दूरी बढ़ जाये और उन्हें घाट तक जाने में ज्यादा समय लगे। इस बीच गँगा घाटो को खाली कराने का समय मिल जायगा ताकि घाटो पर जरूरत से ज्यादा भीड़ एक समय में मौजूद न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *