हरिद्वार – उत्तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा लगभग 120 दर्जा धारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को शासन द्वारा हटाए जाने के बाद नई नियुक्ति पर हिलहाल रोक की स्थिति है। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार व भाजपा संगठन में भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ज़िमेदारी दी जानी चाहिए। जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव की लक्ष्य पूर्ति का मिशन पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा कर उत्साहित किया जाना न्याय पूर्ण होगा।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में नई जिम्मेदारी के साथ भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्षेत्र दिए गए थे बहुत से कार्यकर्ताओं का समय पूरा हो चुका है, ऐसे में भाजपा संगठन का उत्तराखंड राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव लक्ष्य पूर्ति के साथ जीतने के लिए सभी मंत्रियों व लोकसभा, राज्यसभा सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की रायशुमारी से जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। संजय चोपड़ा ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के संयुक्त नेतृत्व में सल्ट उप विधानसभा चुनाव में भाजपा का ही पताका लहराएगा, उत्तराखंड भाजपा संगठन में नई ऊर्जा रक्त संचार के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ 2022 की विधानसभा चुनाव की जीत की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *