हरिद्वार – परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर साध्वी त्रिकाल भवंता ने आरोप लगाया कि देश मे हर तरफ महिलाओं के शोषण की घटनाएं बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। खासकर धर्म क्षेत्र में महिलाओं और महिला संतो का शोषण किया जा रहा है। उन्हें दबाया जा रहा है। तथाकथित पुरूष धर्माचार्यों द्वारा धर्म स्थानों को बेचा जा रहा है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रिकाल भवंता ने कहा कि धर्मस्थान और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना ही परी अखाड़े के मुख्य उद्देश्य है। इसलिए देश मे महिलाओं के अखाड़ो को भी मुख्य स्थान मिलना चाहिए।
वही साध्वी त्रिकाल भवंता यह आरोप भी लगाया कि हरिद्वार महाकुंभ में कोई भी व्यवस्था परी अखाड़े को नहीं मिली है। इसके पीछे केवल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ही जिम्मेदार हैं। उन्हीं के इशारे पर प्रशासन काम कर रहा है। सरकार ने भी अखाड़ों को व्यवस्था तो दे दी लेकिन महिलाओं को व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुंभ मेले में पैसे की बंदरबांट की जा रही है। इसलिए वो सरकार से मांग करती है कि इस सब को रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाए और व्यवस्था को सुधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *