हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ मेले की तैयारी जोरों पर है। सभी अखाड़ों और मठ मंदिरों द्वारा धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। शुक्रवार को हरिद्वार में श्री पंचायती निर्मल अखाड़े द्वारा भव्य पेशवाई निकाली जाएगी इस पेशवाई में भी बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होंगे। इस बार हरिद्वार के कई क्षेत्रों के लोगो को छावनी के दर्शन नही हो सकेंगे।
ये रहेगा पेशवाई का रूट-
शुक्रवार को दिन में 2 बजे से पेशवाई एक्कड़ ग्राम से शुरू होगी। एकड़ से निकलकर पेशवाई सराय, जटवाड़ा पुल, आर्य नगर चौक, सिंहद्वार, दादू बाग, झंडा चौक, तुलसी चौक, शिवमूर्ति चौक से कनखल स्थित निर्मला छावनी पहुंचेगी।

