हरिद्वार – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कोर्ट द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा की वहां पर पूर्व में शिव मंदिर था हम उस स्थान को मस्जिद नहीं मानते इसको लेकर सभी सनातन प्रेमियों वह संतो ने आंदोलन भी किया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर जिन लोगों ने याचिका दायर की थी हम उनका पूरा समर्थन करते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का पूरा समर्थन उनको रहेगा। इसको लेकर उन्हें जो भी आवश्यकता होगी उसे अखाड़ा परिषद द्वारा पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *