हरिद्वार – हरिद्वार पहुँचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड वाले फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही है। वही सीएम तीरथ ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में जोड़े गए नए 51 मंदिरों हो बोर्ड से मुक्त कर देंगे। ये दोनों बयान उन्होंने हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में दिए हैं। वही सीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेला क्षेत्र में आने वाली सभी शराब की दुकानों को बंद करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वह फैसला ले चुके हैं एक-दो दिन में सभी ठेके हट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके खिलाफ लोग कोर्ट भी जाएंगे तो जाने दो, लोग कोर्ट जाते रहते है तो वो भी कोर्ट जाएंगे।
हरिद्वार दौरे पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार के एस एम जे एन कॉलेज में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज समेत सभी साधु संतों ने सीएम तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार महाकुंभ मेले को दिव्य, भव्य सकुशल संपन्न कराने की बात कही। और कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा लेकिन सभी को करोना गाइडलाइंस लाइंस का पालन भी करना होगा।

