हरिद्वार – शुक्रवार को सीएम तीरथ एक दिवसीय हरिद्वार दौरे पर रहे है। हरिद्वार में उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के माध्यम से पर्यावरण समिति हरिद्वार कुंभ-2021 के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरणयुक्त एवं पोलिथिन मुक्त के उद्देश्य को लेकर सेकडो की संख्या में कैनोपी और लाखों की संख्या में कपड़े के थेले मेला पुलिस और प्रशासन को सौंपे। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, मनीष गर्ग व देवांग गर्ग ने मुख्यमंत्री मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। वही सीएम तीरथ ने समाजसेवी भूपेंद्र कुमार द्वारा प्याऊ मोबाइल वैन को भी जनता को समर्पित की।

शुक्रवार को गोविंदपुरी में पर्यावरण समिति हरिद्वार कुंभ 2021 के महामंत्री पूर्व मेयर मनोज गर्ग के कार्यालय पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समिति के महामंत्री मनोज गर्ग द्वारा 50 कैनोपी और लाखों की संख्या में थैले मेला पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल को दिए गए। जिसमें पुलिस के जवान सैनिक कैनोपी में थैले रखकर संपूर्ण कुंभ क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को वितरण करेंगे। समिति के महामंत्री पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य है की प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें और उसे इको ब्रिक के रूप में बनाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक कपड़े के थैले का प्रयोग करें।

वही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीए अनमोल एंड अमन एसोशिएट के गोविंदपुरी स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, सुमित मेहता, जिलाधिकारी सी रविशंकर, कुंभ आईजी संजय गुंज्याल, मेला एसएसपी जन्मेंजय खंडूरी, एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सुरजीत पंवार, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, पर्यावरण समिति के विपिन यादव, डा विनोद आर्य, डा विशाल गर्ग, रोहन सहगल, प्रफुल्ल ध्यानी, अभिनंदन गुप्ता, पवन पंत, संगीता गोड़, संजना शर्मा, सरिता सिंह, कंचन तनेज़ा, कामिनी सड़ाना, प्रीति गुप्ता, मंजू शर्मा, अंजू बधावन, गोमती मिश्रा, अंकुर पालीवाल, प्रमोद शर्मा, महेश धीमान, राजीव जोशी, आयुष राही, प्रीतकमल, रोहित साहू, मनीष गर्ग, विनोद शर्मा, ब्रिजेश चौधरी, सुशांत पाल, सीए अनमोल गर्ग, सीएमए नमन गोयल, अभय प्रताप सिंह, शेंकी शर्मा, सुमित शर्मा, अनुज अग्रवाल, मनोज गोयल, मनोज शर्मा, अमित गर्ग, डा अजय अग्रवाल, राजकमल शर्मा, गोविंद घाट समिति के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *