हरिद्वार – उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरिद्वार में कुंभ से संबंधित अधिकारियों से मेले के संबंध में बात की और साधु संतों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री तीरथ के जन्मदिन पर संतो ने आशीर्वाद दिया तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहीं केक काटा तो कहीं मिठाइयां बाटी। मुख्यमंत्री हरिद्वार में कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

