देहरादून – उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मोहर लगी है। बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बैठक की जानकारी दी। कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के
गैरसेंण को कमिशनरी बनाने के निर्णय को स्थगित कर दिया गया। सुबोध उनियाल ने बताया कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। वहीं देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।
देहरादून जनपद में कालसी, चकराता को छोड़कर नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र संपूर्ण हरिद्वार जनपद कक्षा एक से 12वी तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। सरकार ने गेहूं खरीद में भी संशोधन किया है। सरकार ने अब निर्णय लिया है कि 2.2 लाख मैट्रिक टन खरीद करेगी।

