हरिद्वार – नेपाल के राजा ज्ञानेंद्र वीर भी हरिद्वार महाकुंभ मेले में भाग लेने हरिद्वार पहुँच गए है। आज सुबह उन्होंने हरिद्वार स्थित दक्षिण काली पीठ मंदिर पहुंचकर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की। कल सुबह होने वाले शाही स्नान में भाग लेंगे नेपाल के राजा।

