हरिद्वार – हरिद्वार पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कुम्भ मेले को लेकर अभी शिकायतों का समय नही है, यदि शिकायत करने पर आ गए तो बहुत सारी शिकायतें है। लेकिन वो हरिद्वार में शिकायत करने नही आये है वो आस्था के महापर्व कुम्भ में माँ गँगा का आशीर्वाद लेने आये है। गँगा माँ के किनारे कुम्भ हो और कुम्भ में शंकराचार्य जी जैसे महान संतो का आशीर्वाद मिल जाये तो इससे बेहतर कुछ हो ही नही सकता। उन्हें खुशी है कि बहुत दिनों बाद हरिद्वार आने का मौका मिला है और वो बार बार हरिद्वार आना चाहते है।
अखिलेश यादव ने हरिद्वार में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज और अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *